जालंधर में अमित शाह की रैली के लिए जगह तय, 30 सितंबर को होगा बड़ा कार्यक्रम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 08:18 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी 30 सितंबर को बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। नशे के खिलाफ भाजपा की ओर से निकाली जा रही 4,000 किलोमीटर लंबी यात्रा का समापन जालंधर में होने जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। वहीं रैली को लेकर जगह भी फाइनल कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अमित शाह की रैली के लिए जालंधर के जी.टी. रोड स्थित प्रागपुर के पास लिली रिजॉर्ट के साथ लगते प्लाट को स्थान के तौर पर तय किया गया है। रैली में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व वर्करों के शामिल होने की संभावना है। 

18 सितंबर को पठानकोट से शुरू हुई थी यात्रा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 18 सितंबर को पठानकोट से इस यात्रा की शुरुआत की थी। करीब 4,000 किलोमीटर लंबी यह यात्रा पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जनभागीदारी को मजबूत करना है। भाजपा की ओर से समापन समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News