अमित शाह की जालंधर महारैली होगी बदलाव का शंखनाद, नशा और जंगलराज के खिलाफ बजेगा निर्णायक बिगुल : अशोक सरीन

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 09:44 PM (IST)

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जालंधर महारैली की तैयारियों की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर की जिम्मेदारियों तथा सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री श्रीनिवासलु ने विशेष रूप से बैठक में भाग लिया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल, प्रदेश सचिव करमजीत कौर चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल तथा जिला महामंत्री राजेश कपूर भी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद, हत्या, लूटपाट और बिगड़ती कानून व्यवस्था की आग में झुलस रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं का भविष्य नशा माफिया के हवाले किया जा रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे समय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर महारैली पंजाब को बचाने और बदलाव की नई दिशा देने का काम करेगी।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब के लोगों का भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा लगातार मजबूत हुआ है, क्योंकि जनता देख रही है कि केवल भाजपा ही प्रदेश को नशे, माफिया राज और भ्रष्ट तंत्र से मुक्त कराने की इच्छाशक्ति और क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर पंजाब को अराजकता, अपराध और निराशा दी है, जबकि भाजपा पंजाब को सुरक्षित, समृद्ध और विकासशील राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिक्की ने कहा कि यह रैली नशा माफिया, अपराधियों और भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ पंजाब की जनता के गुस्से का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक प्रदर्शन होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब झूठे वादों और राजनीतिक छलावे से तंग आ चुकी है तथा 2027 में भाजपा के नेतृत्व में एक नए पंजाब के निर्माण का रास्ता तैयार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जालंधर से उठने वाली यह हुंकार पूरे प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का शंखनाद साबित होगी।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासलु ने कहा कि फरवरी में मोगा में हुई ऐतिहासिक अमित शाह रैली ने पंजाब की राजनीति को नई दिशा दी थी और अब जालंधर की महारैली उससे भी अधिक विशाल, प्रभावशाली और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि मोगा रैली के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे और पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक तथा पंजाब के भविष्य की चिंता करने वाले लाखों लोग इस महारैली का हिस्सा बनेंगे।

श्रीनिवासलु ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाने, घर-घर जाकर लोगों को रैली के उद्देश्य से जोड़ने तथा अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे और हर मंडल, हर बूथ तथा हर वार्ड से रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, दविंदर कालिया, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, शालू कुमारी, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, मनहर पाठक, योगेश मल्होत्रा, पुनीत चड्ढा, डिंपी लुबाना, ललित बब्बू, गौरव महे, हितेश सियाल, हिमांशु शर्मा, दीपक तेलू, गोल्डी भाटिया, गुरप्रीत विक्की, रवि कुमार, हैप्पी दीवान, विष्णु जोशी, आशीष सहगल, क्षितिज ढल्ल, मनीष बल, ऋषि बहल, प्रदीप खुल्लर, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, ब्रिज गुप्ता, अशोक चड्ढा, जगजीत सिंह, विशु खन्ना, हेमंत खन्ना, अजमेर सिंह बादल, विपन शर्मा गोल्डी, गौरव राय, अर्जुन हैप्पी, संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News