Jalandhar में अमित शाह की महारैली की तैयारियां शुरू, रैली स्थल पर हवन-यज्ञ और अरदास के साथ शुभारंभ

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आज परागपुर जी.टी. रोड स्थित रैली स्थल पर 30 सितंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित विशाल नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, अरदास तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की सफलता एवं पंजाब की खुशहाली की कामना की गई।

PunjabKesari

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि परागपुर में आयोजित होने वाली यह ऐतिहासिक महारैली पंजाब के भविष्य की दिशा तय करने वाली रैली साबित होगी। उन्होंने बताया कि रैली के लिए करीब 50 एकड़ भूमि में व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि पंजाब के कोने-कोने से आने वाले हजारों लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था तथा बैठने की सुविधाओं सहित सभी आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

PunjabKesari

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालकर उन्हें रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है और अब पंजाब को भी उसी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का समय आ गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, भाजपा जिला जालंधर देहाती के अध्यक्ष जगबीर बराड़, प्रदेश सचिव कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भूपेंद्र कुमार, हनी कंबोज, मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, संदीप कुमार, दिनेश खन्ना घुंघरू, मनीष बल, सुनील चोपड़ा, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, प्रमोद कश्यप, शैली खन्ना, मीनू शर्मा, अनु शर्मा, शालू कुमारी, ललित यादव, बब्बू, गौरव राय, अर्जुन हैप्पी, सुमन राणा, संजीव शर्मा, मनी, पार्षद राजीव धींगरा, कुंवर सरताज, पार्षद पति अमित सिंह, संध्या, तरविंदर सोई, योगेश मल्होत्रा, बाबू अरोड़ा, साहिल शर्मा, अजीत हरिया, वरुण नागपाल, गोल्डी भाटिया, दीपक टेलो, अजमेर सिंह बादल, नरेश वालिया, सूर्य मिश्रा तथा हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 30 सितंबर को जालंधर में आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक नशा मुक्ति महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशा मुक्त, सुरक्षित एवं विकसित पंजाब के निर्माण के संकल्प को मजबूत करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News