‘जन्मदिवस जग बाणी का, खबरों की महारानी का...’

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 03:46 PM (IST)

जालंधर (वीरेन्द्र): जग बाणी के जन्मदिवस पर केसरी साहित्य संगम द्वारा आयोजित कवि दरबार में आज जब सुरेन्द्र गुलशन ने ‘जन्मदिवस जग बाणी का, खबरों की महारानी का...’  गीत गुनगुनाया तो सारा हाल तालियों से गूंज उठा। हाल में उपस्थित हर व्यक्ति ने न सिर्फ ताली बजाई बल्कि साथ ही साथ इस गीत को भी गाया। विभिन्न कवियों, शायरों तथा वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि जग बाणी के प्रकाशन से ही पंजाबी पत्रकारिता की दुनिया में सैकुलरिज्म का आगाज हुआ। 
केसरी साहित्य संगम के अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की दूरदॢशता का ही परिणाम है कि 1978 में प्रारम्भ हुआ जग बाणी आज पंजाबी में निष्पक्ष पत्रकारिता का सिरमौर बन गया है। 


इस अवसर पर कवि दरबार में जिन कवियों तथा शायरों ने हाजिरी लगवाई उनमें हरबंस सिंह अक्स, जी.एस. औलख, परमदास हीर, वंदना मेहता, यश जी नकोदरी, जङ्क्षतद्र शर्मा, के.के. कुंद्रा, वीरेन्द्र अदब, जसपाल जीरवी, राजेन्द्र खोसला, हरचरण भारती, ताहिर, कामरान तथा बिशन दास के नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान पंजाब कांग्रेस के सचिव नरेश वर्मा, जोङ्क्षगद्र कृष्ण शर्मा, इंजी. अशोक शर्मा, सुनील कपूर, देवेन्द्र कोहली तथा अंजू मदान ने केक काटकर जग बाणी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर नरेन्द्र शर्मा, रमेश ग्रेवाल, मदन लाल नाहर, रमेश शर्मा, संजीव शर्मा, वरिंद्र शर्मा बैंक वाले, विकास राजपुरोहित, कृष्ण दुआ, रितेश कुंद्रा, हरीश चंद्र सग्गर, एस.पी. लूथर, राम लुभाया मेहता, जे.बी. भसीन, नमन भसीन तथा राज कुमार कपूर भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News