जालंधर की सियासत से जुड़ी अहम खबर, AAP ने इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 12:03 PM (IST)

जालंधर : जालंधर की सियासत से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आप ने जालंधर कैंट में बड़ा फेरबदल किया है। फेरबदल करते हुए आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट हलके की जिम्मेदारी सुरिंदर सिंह सोढ़ी से छीन ली है और इसे राजविंदर कौर थियाड़ा को सौंप दिया है। इसके साथ ही जालंधर वेस्ट हलके की कमान मोहिंदर भगत को सौंपी गई है और उन्हें हलका इंचार्ज बनाया गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरिंदर सिंह सोढ़ी पार्टी के लिए अपने हलके में ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इसके साथ ही वह कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रम के लिए इकट्ठा नहीं कर पा रहे थे। वहीं शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू के भाजपा में जाने के बाद जालंधर वेस्ट हलका खाली हो गया था इसके चलते मोहिंदर भगत को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News