लम्मा पिंड चौंक में निहंग सिंह ने किया हंगामा, राहगीरों पर हमलेे की कोशिश

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 11:08 PM (IST)

जालंधर (महेश): रात करीब 9 बजे के बीच 30 साल के एक निहंग सिंह ने लम्मा पिंड चौंक के नजदीक काफी हंगामा किया और वहां से निकल रहे लोगों पर हमला करने की भी उसने कोशिश की। इतना ही नहीं वह कई घरों में भी दाखिल हुआ, जिससे लोग और सहम गए। लम्मा पिंड चौंक के पास माहौल काफी बिगड़ा होने की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के एएसआई मनजिन्द्र सिंह समेत पुलिस पार्टी मौैके पर पहुंचे और निहंग सिंह को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह जब उनकेे हाथ नहीं आया तो वहां और फोर्स मंगवानी पड़ी लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने भारी मुशक्कत के बाद निहंग सिंह को काबू किया। 

उसके पकड़े जानेे पर पता चला कि वह किसी नशे में होने के कारण ऐसा कर रहा था। हंगामे की पीछे कोई और बड़ा कारण अभी तक सामने नहीं आया है। निहंग सिंह को काबू कर पुलिस थाने ले आई। उसकी पहचान समरजीत सिंह पुत्र मंगू राम निवासी बेअंत नगर, लधेवाली के रूप में हुई है। पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही थी। लम्मा पिंड मोहल्ला निवासियों ने निहंग सिंह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की लिखित शिकायत भी थाना रामा मंडी में दे दी है। एएसआई मनजिन्द्र सिंह ने कहा है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक पुलिस ने निंहग सिंह पर केस नहीं दर्ज किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News