Jalandhar: नामी मॉल के बाहर जबरदस्त हंगामा, आपस में भिड़े पुलिस कर्मी और Bus कंडक्टर

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 04:32 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में एक मॉल के पास पुलिस कर्मी व पीआरटीसी बस के कंडक्टर के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार परागपुर रोड पर स्थित Saffron Mall के पास बस कंडक्टर और पुलिस कर्मी में तकरार हो गई। इस दौरान बस कंडक्टर ने पुलिस कर्मी पर धक्का मारने का आरोप भी लगाया है। 

इस दौरान गुस्साए बस कंडक्टर ने हाईवे के बीचो-बीच बस को लगा दिया, जिससे लंबा जाम लग गया। इस मौके पर बस कंडक्टर ने पुलिस कर्मी के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया गया। उक्त दोनों कर्मियों विवाद के असर आम जनता पड़ा। बस को हाईवे पर बीचो-बीच रोकने से लंबा जाम लगा  वहीं बस में सवारियों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं लंबा जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना  पड़ा। उक्त मामले में पुलिस कर्मी का कोई ब्यान सामने नहीं आया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News