सनातन धर्म में महिलाओं का सबसे बड़ा व्रत है करवा चौथ
punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 06:28 PM (IST)

जालंधर : चरणजीतपुरा महिला मंडल ने करवा चौथ महोत्सव मनाया, जिसमें सर्वप्रथम विधिवत गणपति गोरी मां का पूजन कर अपने अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की गई। महिला मंडल ने विभिन प्रकार की गेम्स व कांटेस्ट खेल कर प्रथम आने वाले विजेताओं को पुरस्कार दिया। शाम को करवा चौथ की कथा पढ़ कर कड़वा की रस्म की गई। इस अवसर पर दीप्ति चेतल, ममता मखीजा, साक्षी कालरा, अमृता चेतल, साक्षी चेतल, रीचा गुप्ता, पूजा शर्मा, उपासना, बिन्नी, अंकिता, शिखा गुप्ता, मुस्कान, रुचिका, मन्नत, करिश्मा व अन्य उपस्थित थे।