रेलवे स्टेशन के रिक्शा स्टैंड पर महिला का शव मिला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 08:54 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित रिक्शा स्टैंड से एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र 75 साल है। उसकी मौत कुदरती हुई लगती है। बुजुर्ग महिला की पहचान अभी नहीं हुई है।

जी.आर.पी. ने इस संबंध में धारा-174 के तहत कार्रवाई कर शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Related News