पी.ए.पी. फ्लाईओवर की बंद लेन को चालू करवाने के लिए एन.एच.ए. देगी डैमो!

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 09:52 AM (IST)

जालंधर(स.ह): पी.ए.पी. फ्लाईओवर की बंद पड़ी लेन को चालू करने के लिए एन.एच.ए. व सोमा कम्पनी के अधिकारी जालंधर प्रशासन को आज डैमो दे सकती है। इससे पहले एन.एच.ए. के अधिकारियों से डी.सी. वरिन्द्र शर्मा ने प्रैक्टीकल डैमो दिखाने के लिए कहा था। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गगनेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को एन.एच.ए. की टीम डैमो दिखा सकती है। एन.एच.ए. जालंधर से अमृतसर जाने वाले ट्रैफिक को सर्विस लेन से नहीं बल्कि रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न देकर फ्लाईओवर पर चढ़ाने के पक्ष में है और इसका डैमो भी दिखा सकती है। अगर एन.एच.ए. का यह डैमो पास हुआ तो ट्रैफिक पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि यू-टर्न लेने पर रामामंडी चौक पर ट्रैफिक की रफ्तार कम होगी और हर रोज जाम लगने का खतरा बनेगा। 

हालांकि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की मानें तो उनकी ओर से सारी तैयारियां हो चुकी हैं। एन.एच.ए. बिल्कुल इस पक्ष में नहीं है कि पी.ए.पी. आर.ओ.बी. पर रैंप लगा कर उसे चौड़ा किया जाए। ए.डी.सी.पी. गगनेश कुमार का कहना है कि पहले एन.एच.ए. के अधिकारियों के प्रैक्टिकल को देखा जाएगा अगर वह लोगों के लिए सुरक्षित हुआ तो उसे अपनाया जा सकता है। बता दें कि पी.ए.पी. फ्लाईओवर के उद्घाटन के पहले ही दिन अमृतसर की तरफ  उतरने वाली लेन बंद कर दी थी। हालांकि एन.एच.ए. ने उद्घाटन के पहले ही उक्त स्थान को एक्सीडैंटल प्रॉन एरिया घोषित किया था जहां पर पहले ही दिन 3 एक्सीडैंट हुए थे।

हफ्ते से पहले खोला जा सकता है रामामंडी फ्लाईओवर
रामामंडी फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य भी काफी तेजी से चल रहा है। दिन-रात फ्लाईओवर का काम चल रहा है और एन.एच.ए. के अधिकारियों की मानें तो हफ्ते से पहले ही उक्त फ्लाईओवर लोगों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं आर्मी गेट के ठीक पहले की रोड भी सीधी कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News