नौजवान एकता ग्रुप की तरफ से धूमधाम से मनाई गई रामनवमी

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 08:56 PM (IST)

जालंधर :  नौजवान एकता ग्रुप की तरफ से रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर युवा नेता नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा ने समस्त देशवासियों को दी बधाई दी तथा शोभा यात्रा में नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा को सम्मानित किया गया।

राम नवमी के मौके पर युवा नेता राजन शर्मा ने अपने प्रियजनों, दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी को भगवान राम के आदर्शों पर चलने का प्रण करना चाहिए। इस दिन चैत्र नवरात्रि व्रत का समापन भी होता है और माता रानी के व्रत होने पर कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा की जाती है, जिससे सभी लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री राम के पृथ्वी पर आगमन का दिन बेहद ही फलदाई माना गया है। इस मौके प मुख्य तौर पर प्रधान राजन शर्मा, केशव मल्होत्रा, सैम मोदी, नवी सहोता, अंकित मोदी, गौतम खोसला, कारण खाना, राहुल चौहान व हनी मेहरा उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News