विश्व शांति के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने करवाया हवन
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 12:52 AM (IST)
जालंधर : मिडल ईस्ट में जारी भयंकर जंग के बीच विश्व शांति की कामना के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जालंधर इकाई के पदाधिकारियों ने जालंधर-पठानकोट रोड पर गांव रायपुर रसूलपुर स्थित शनि सुखधाम में मां बगलामुखी का हवन किया और विश्व शांति की कामना की। इस दौरान महानगर संघ चालक विजय गुलाटी और कृष्णा नंगर संघ चालक विशाल कृष्णा के अलावा संघ के कार्यकर्ता अतुल सिंगला, हैप्पी दीवान, विनीत दीवान, बीना सिंगला, विनीत धवन के अलावा पं. अंकित द्विवेदी, पं. विनय द्विवेदी ने भी हवन में आहूतियां डाली और मां बगलामुखी से कामना की कि मिडल ईस्ट में अमरीका इसराईल और ईरान के मध्य चल रहा तनाव जल्द समाप्त हो और दुनिया को इस खूनी टकराव से राहत मिले।

