424 नशीलेे कैप्सूलों समेत तस्कर जोगा गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 07:46 AM (IST)

जालंधर (महेश): थाना सदर की पुलिस ने 424 नशीले कैप्सूलों समेत मोटरसाइकिल सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

ए.सी.पी. कैंट रविन्द्र सिंह ने बताया कि एस.एच.ओ. सदर अमनदीप सिंह बराड़ के नेेतृत्व में जंडियाला पुलिस चौकी प्रभारी परमिन्द्र सिंह द्वारा समेत पुलिस पार्टी सरहाली नहर पुली पर की गई नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार बाइक (नं. पी.बी. 32 ई-9930) को चैकिंग के लिए रोका जिस पर सवार युवक ने अपना नाम जोगा सिंह उर्फ जोगा पुत्र गुरनाम सिंह निवासी धनी पिंड बताया। उसकी तलाशी लेने पर उक्त नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी जोगा के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है। उसे माननीय अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। ए.सी.पी. रविन्द्र सिंह ने बताया कि जोगा कहां से नशीले कैप्सूल लेकर आता था, को लेकर जांच की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News