Salman Khan के घर पर फायरिंग मामला: जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद एक और बड़ा Action

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 09:10 PM (IST)

पंजाब डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाने के मामले में अहम खबर सामने आई है। जालंधर में बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बाद अब एक और एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग की घटना के सिलसिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी कर दिया गया है। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से भी रिपोर्ट शेयर की है।

आपको बता दें सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बीते दिनों 2 आरोपियों सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) को गिरफ्तार किया था जिन्होंने मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। दोनों की आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम केंद्र सरकार के वारंट लेकर वीरवार को जालंधर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। जालंधर से  गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने  हथियार मुहैया करवाने से पहले जालंधर में ही इन्हें एक-एक बार चला कर देखा था। 

यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों के पास कुल 40 रौंद थे जिनमें से एक-एक इन्होंने जालंधर में ही चलाकर देखा और फिर 38 सागर व विक्की को सौंप दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी सागर पाल व विक्की ने 5 राउंड सलमान खान के घर के बाहर फायर किए थे। वहीं पुलिस ने 17 राउंड तापी नदी में बरामद किए हैं, जबकि 16 राउंड गायब है, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है। आपको यह भी बता दे कि पहले से गिरफ्तार सागर पाल व विक्की गुप्ता 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News