24 घंटे में पकड़ा चोरी की वारदात अंजाम देने वाला

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 06:05 PM (IST)

जालंधर(महेश): परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सुरिन्द्रपाल सिंह ने न्यू डिफैंस कालोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देेने वाले एक आरोपी को 24 घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सिकंदर पुत्र किशन लाल निवासी सोफी पिंड (जालंधर कैंट) के रूप में हुई है।

ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि एस.एच.ओ. थाना कैंट रामपाल के नेतृत्व में चौकी परागपुर की पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपी के खिलाफ चोरी, लूटपाट व लड़ाई-झगड़े के 8 मामले थाना सदर में दर्ज हैं, जिनमें वह कई बार जेल भी जा चुका है लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से अपराधिक वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देता है। आरोपी से पुलिस ने चोरी की एक एल.ई.डी. बरामद की है जो कि उसने रणजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी न्यू डिफैंस कालोनी के घर से चोरी की थी और इस संबंध में में थाना कैंट में 30 जून को केस भी दर्ज किया गया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस उसे दबोचने में कामयाब भी हो गई। रिकवरी करने के लिए उसे माननीय अदालत में पेश कर परागपुर पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News