आज आधा दर्जन पार्षदों के साथ चंडीगढ़ जाएंगे मेयर

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 10:37 AM (IST)

जालंधर(खुराना): नगर निगम के मेयर जगदीश राजा ने फार्म में आते हुए शुक्रवार को अपने आधा दर्जन के करीब पार्षदों संग चंडीगढ़ जाने का फैसला लिया है जिसके लिए सभी पार्षद व मेयर शुक्रवार प्रात 7 बजे मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस में इकट्ठे होंगे और वहां से कारों द्वारा चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वहां लोकल बॉडीज मंत्री के पास जाकर जहां नगर निगम को फंड रिलीज करने की गुहार लगाई जाएगी। वहीं कई रुके हुए प्रोजैक्टों, स्टाफ  की भर्ती तथा निगम को दरपेश अन्य समस्याओं और मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान मेयर निगम के कामकाज में यूनियन की दखलअंदाजी और निगम प्रशासन के कई अधिकारियों द्वारा यूनियन को संरक्षण देने जैसे मामलों पर भी मंत्री से बात कर सकते हैं। यह पहली बार है कि मेयर राजनीतिक तौर पर विधायकों व सांसद के बगैर चंडीगढ़ जा रहे हैं। मेयर के साथ चंडीगढ़ जाने वाले पार्षदों में जगदीश दकोहा, निर्मल सिंह निम्मा, बलराज ठाकुर,  पवन कुमार, बंटी नीलकंठ, जगदीश समराय, अवतार सिंह,  तरसेम लखोत्रा इत्यादि शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News