2 महिलाओं ने निगली जहरीली वस्तु

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 08:24 AM (IST)

जालंधर (शौरी): निकटवर्ती गांव मंड की निवासी जीतो पुत्री सुमरी लाल की संदिग्ध अवस्था में जहरीली वस्तु के सेवन से हालत बुरी तरह से बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां हालत नाजुक होने के चलते डाक्टरों ने उसे वैंटीलेटर पर रखा है। 


मामले की जांच थाना लाम्बड़ा की पुलिस कर रही है। एक अन्य मामले में कबीर नगर गली नंबर-7 की निवासी बबीता पत्नी सन्नी थापर की हालत भी जहरीली वस्तु सेवन करने से बिगड़ गई, उसका कहना है कि गलती से उसने फिनाइल का सेवन किया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News