बजट पर महिला सशक्तिकरण व वकीलों की प्रतिक्रिया-ग्रोथ को देगा नई गति
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 08:45 PM (IST)
जालंधर : प्रोफैसर आशा ओहरी आंसल रिटा. डी.ए.वी. कालेज जालंधर ने कहा यह बजट दीर्घकालीन के लिए देश को विकसित करने में सहायक होगा। विशेष कर जो देश के हर जिले में महिला होस्टल बनाने का प्रावधान किया गया है, यह दर्शाता है कि यह सरकार महिला सशक्तिकरण की तरफ कितना ध्यान दे रही है, इसके अलावा देश की रक्षा के लिए डिफैंस का बजट लगभग 7.85 लाख करोड़ करना समय की जरूरत थी तथा सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है। क्योंकि आत्मनिर्भर तथा आत्म संपन्न के साथ साथ देश का शक्तिशाली होना भी अत्यंत आवश्यक है तथा इसके अलावा जो बुजुर्गों के लिए हैल्थ केयर वर्कर की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है, ये निश्चित ही बहुत सराहनीय कदम है।
एडवोकेट अभिनव आंसल ने कहा कि यूनियन बजट बहुत ही स्पष्ट तथा सही दिशा निर्धारण करने वाला साबित होगा तथा यह देश की एक्नोमिक ग्रोथ को बड़ी तेजी से आगे बढ़ाएगा, इसके अलावा सरकार को लोकतंत्र के दो मुख्य स्तंभ मीडिया और न्यायपालिका की तरक्की के लिए तथा उन्नति के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत थी, जिस पर कि पूरा ध्यान नहीं दिया गया। तथा इसके अलग से बजट रखने की जरूरत थी, जो शायद सरकार नहीं कर पाई। क्योंकि ज्यूशियल एक्टीविजम के लिए अच्छे जज, अच्छे वकील, अच्छे कोर्ट रूम और अदालतें तथा अच्छे लॉ कालेज तथा यूनिवर्सिटी का होना बहुत जरूरी है तथा इसके लिए विशेष बजट रखना जरूरी थी, यहां थोड़ी सरकार से कमी रह गई है, इसको भी आने वाले समय में सुधारने की जरूरत है, तभी हमारा लोकतंत्र तरक्की करेगा।


