लूटपाट की घटनाओं से लोग परेशान, पुलिस बनी मूकदर्शक
punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 11:43 AM (IST)

कपूरथला (मल्ली): गत कई दिनों से चोर गिरोह पूरी तरह सरगरम है और क्षेत्र में चोरी तथा लूटपाट की घटित हो रही घटनाओं को लेकर लोग परेशान हैं। हर दिन महिलाएं विशेष तौर पर नौकरी पेशा वाली महिलाओं और बुजुर्ग अज्ञात चोरों का शिकार हो रहे हैं।
दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की चोरों, लुटेरों, नशा तस्करों और अन्य समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कमजोर कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में नशे का कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा है, जिसको रोकने के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद निराशाजनक है और खानापूर्ति तक ही सीमित होकर रह गई है तथा पुलिस मूकदर्शक बन तमाशा देख रही है। दिन-दिहाड़े सड़क मार्गाें पर भी हर दिन घटित हो रही लूटपाट की वारदातों के कारण क्षेत्र के लोगों में विशेष तौर पर नौकरी पेशा वाली कर्मचारी महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ है, जो क्षेत्र की पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती मानी जा रही है।
क्षेत्र के प्रभावित लोगों की जिला पुलिस प्रशासन से मांग है कि रात और दिन के समय पुलिस जवानों की गश्त को बढ़ाया जाए ताकि अज्ञात चोरों को काबू किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here