सड़क हादसे में 2 घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 08:55 AM (IST)

खन्ना (सुनील): शहर में हुए 2 सड़क हादसों में 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें पहले खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में रैफर कर दिया गया।  

 

जानकारी के अनुसार हादसा जोकि स्थानीय राधा वाटिका स्कूल के पास हुआ में गुरविंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव हिम्मतगढ़ बुरी तरह से घायल हो गया जिसे एम्बुलैंस 108 की सहायता से खन्ना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे राजिंद्रा अस्पताल में रैफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसी तरह दूसरे सड़क हादसे में जोकि स्थानीय मैक्डोनाल्ड के पास हुआ था में एक मोटरसाइकिल सवार सतनाम सिंह (35) पुत्र नच्छतर सिंह को किसी तेज गति वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इसे भी खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News