शिव सेना नेता महंत कश्मीर गिरी को मिली फोन पर धमकियां

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 09:51 AM (IST)

खन्ना (कमल): आए दिन शहर के हिंदु नेताओं को मोबाईल और शोशल मीडिया पर जान से मार देने की धमकियों के बारे में खबरें मिल रही हैं। आज यहां शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक महंत कश्मीर गिरी जी महाराज ने पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. को दरखास्त देकर फोन पर उसे धमकी देने वाले अनजाने व्यक्तियों खिलाफ कारवाई करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि इस संबधी उनके द्वारा खन्ना पुलिस प्रशासन को लिखित में जानकारी दे दी गई है। परन्तु खन्ना पुलिस द्वारा एक हफ्ता गुजर जाने पर भी कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि यदि उनका और उनके परिवार का कोई जानी या माली नुक्सान होता है तो उसके लिए पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News