अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 11:56 AM (IST)

खन्ना(सुनील): राहों रोड पर खराब हुए ट्रैक्टर को वर्कशॉप में ठीक करवाने गए युवक की अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत होने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान दविंदर सिंह निवासी जोधवाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया है। 

मृतक के पिता जगीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उसका लड़का दविंदर सिंह ट्रैक्टर ठीक करवाने के लिए वर्कशॉप में गया था। इस दौरान वह ट्रैक्टर को पीछे से टोचन डालने लगा तो अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और उसका बेटा ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे घायल हालत में अस्पताल लाया गया लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News