PSEB ने तरस खाकर एक लाख फेल बच्चों को किया पास,क्या होगा इनका भविष्य?
punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2016 - 11:23 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजों दौरान तरस के आधार पर एक लाख से ज्यादा बच्चों को पास कर दिया। जी हां, वास्तव में पंजाब बोर्ड ने अपनी बल्ले -बल्ले कराने के चक्कर में पास प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक से ज्यादा विषयों में फेल हुए बच्चों को 27 ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया।
बोर्ड के एेसा करने से ये तो जाहिर हो गया कि यदि इन बच्चों को ग्रेस मार्क्स न दिए जाते तो 10वीं की पास प्रतिशत 39.5 होनी थी परन्तु ग्रेस मार्क्स कारण ये प्रतिशत 72.25 हो गई। बोर्ड के अकादमिक नियमों मुताबिक एक प्रतिशत से ज्यादा ग्रेस मार्क्स नहीं दिए जा सकते। ग्रेस मार्क्स देने का यह काम 23 मई को किया गया।
टाइम्स नाअों में छपी खबर अनुसार आधिकारियों को हिदायतें दीं गई थीं कि ग्रेस मार्क्स कैसे देने हैं । बोर्ड की चेयरपर्सन तेजिन्दर कौर धालीवाल, सचिव जनक राज महरोक और वाइस चेयरमैन सुरेश टंडन ने इसे 24 मई को मंजूरी दी जिसके एक दिन बाद नतीजा घोषित किया गया। इस तरह ग्रेस मार्क्स के आधार पर 3.4 लाख बच्चों में से 2,45, 509 बच्चों ने परीक्षा पास कर ली, जबकि ग्रेस मार्क्स न मिले होते तो सिर्फ 1,34, 471 लाख बच्चे ही पास हो पाते।