खाना गर्म करते समय हुई गैस लीक, महिला सहित 3 झुलसे

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 12:45 PM (IST)

लुधियाना(गौतम) : कैलाश नगर रोड़ पर शिमला कालोनी की गली नं.-6 में शुक्रवार को सुबह गैस लीक होने के कारण महिला समेत 3 लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। सूचना मिलने पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झुलसने वालों की पहचान घर की मालकिन अंजू व उसका बचाव करने आए पड़ोस में रहने वाले युवक गौरव व पकंज के रूप में हुई है। 

इस संबंधी अंजू के बेटे रमनीत ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे खाना गर्म करने के लिए रसोई में गया। जैसे ही उसने गैस ऑन किया तो एक दम गैस का प्रैशर बढ़ गया। उसने बचाव के लिए अपनी माता अंजु को बुलाया। गैस बंद कर उसने पानी डालना शुरू किया, लेकिन आग भड़क गई। मां ने उसे बचाते हुए बाहर भेज दिया और बाहर से रेत लाने के लिए कहा। जैसे ही वह बाहर आया तो आग की लपटें इतनी ’यादा थी कि मां उसकी चपेट में आ गई, शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले 2 युवक मौके पर आग पर काबू पाने पर उक्त दोनों भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग से रसोई भी जल कर राख हो गई।

मौके पर इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी और इसके उपरांत लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया। इंस्पैक्टर अर्शरप्रीत कौर ने बताया कि मौके पर पुलिस पार्टी को भेजा गया था। डाक्टरों के अनुसार महिला 30 प्रतिशत झुलसी है, जबकि युवकों के हाथ-पांव बचाव करते हुए झुलस गए। सिलैंडर में कोई खराबी होने के कारण ही हादसा हुआ लगता है, जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News