सी.एम. चन्नी के खिलाफ यूथ अकाली दल ने किया अनोखा प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 03:31 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : गुरदीप सिंह गोशा के नेतृत्व में युवा अकाली दल ने अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें नकली मुख्यमंत्री चन्नी गोशा द्वारा एक रिक्शा दौड़ का आयोजन कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके गोशा ने कहा आज दुनिया जहां रॉकेट साइंस की बात कर रही है, लोग अपने बच्चों से चांद और मंगल के बारे में बात कर रहे हैं। इसके उलट पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी अपने नित नए ड्रामे कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, जबकि उन्हें पंजाब की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। 90 के दशक से पहले के सभी ग्रामीण ये काम जानते हैं। यह काम किसी मुख्यमंत्री का नहीं है। 

उन्होंने कहा कि चन्नी बताएं कितने अस्पताल खोले गए हैं, कितने कॉलेज बने, कितने नए स्कूल बने, कितने लोगों को रोजगार मिला, कितना कारोबार बढ़ा,  लेकिन लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिशों कर ड्रामे से उनका ध्यान भटका रहे हैं। न ही बिजली का दाम कम हुए न ही रेत का भाव कम हुए, न कोई नया कॉलेज बनाया गया, न ही नए स्कूल बनाए, न अस्पताल बनाए, न सड़क का जाल बनाया, न पुल बनाया, बल्कि सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाया। आज पंजाब की जनता अपने पांच साल का हिसाब मांगती है पर मुख्यमंत्री अपने ही रंग में लोगो का मनोरंजन कर रहे है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News