फायर सेफ्टी वीक : स्टाफ के साथ खुद फील्ड में उतरे नगर निगम कमिश्नर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 12:23 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): नगर निगम द्वारा जो फायर सेफ्टी वीक का आयोजन किया जा रहा है, उसके दौरान स्टाफ के साथ कमिश्नर खुद फील्ड में उतरे उन्होंने पैवेलियन माल में हुई माक ड्रिल में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ जोनल कमिश्नर नीरज जैन व ए.डी.एफ.ओ. मनिंदर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि फायर सेफ्टी वीक के दौरान अब तक पैवेलियन माल के साथ सिविल हॉस्पिटल व फोर्टिस अस्पताल में माक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

PunjabKesari

इसके अलावा आने वाले दिनों में पब्लिक प्लेस, हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल आदि पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचाव को लेकर जानकारी दी जा रही है कि किस तरह कम से कम नुकसान यकीनी बनाया जा सकता है। जहां तक इंडस्ट्रियल व कमर्शियल यूनिटों का सवाल है, उन्हें ज्वलनशील पदार्थों की स्टोरेज न करते हुए फायर सेफ्टी का पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News