साहनेवाल एयरपोर्ट से 2 घंटे देरी से दिल्ली रवाना हुआ विमान
punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 10:37 AM (IST)

लुधियाना (बहल): साहनेवाल एयरपोर्ट से लुधियाना-दिल्ली की फ्लाइट के लिए पैसेंजर्स को करीब 2 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा। अलायंस एयर का 70 सीटर एयरक्राफ्ट दिल्ली से 2 घंटे की देरी से लुधियाना 54 पैसेंजर्स के साथ लैंड हुआ।
अलायंस एयर के मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रीवियस सैक्टर से जहाज के विलम्ब से पहुंचने पर लुधियाना सायं 4.20 मिनट पर टेकऑफ करने की बजाय 6.20 मिनट पर 34 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि विमान के देरी से पहुंचने संबंधी लुधियाना के यात्रियों को सुबह ही अवगत करवा दिया गया था।
बता दें कि साहनेवाल एयरपोर्ट से अलायंस एयर का 70 सीटर विमान सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को लुधियाना से दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। लुधियाना के कारोबारियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि महानगर से दिल्ली के लिए सप्ताह के सातों दिन फ्लाइट चलाई जाए और यह निर्धारित समय पर चलने के साथ-साथ सुबह-शाम दोनों टाइम शुरू की जाए।