विदेशी छात्रा ने पी ली Bleach Cream, लाइबीरिया से आ कर रही थी BBA की पढ़ाई

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 11:32 AM (IST)

लुधियाना (राज्य): फिरोजपुर रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक विदेशी छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में ब्लीच क्रीम पी ली। उसके साथियों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया।

जानकारी के अनुसार का विदेशी छात्र लाइबीरिया से  बी. बी.एक. की पढ़ाई करने के लिए फिरोजपुर रोड स्थित यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आई थी। उसके दोस्तों ने बताया कि मंगलवार रात उसने क्रीम खा ली थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया।

सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़ और  इलाज न मिलने के कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। थाना सराभा नगर के एस. एच.ओ. अमरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस के पास इसकी सूचना नहीं आई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News