Ludhiana By-Election के लिए Congress के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, पढ़ें...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 03:00 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार चुनाव प्रचार तेज कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी भारत भूषण आशु के पक्ष में प्रचार करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों को लगाया है। इस सूची में भूपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अलका लांबा, कन्हैया कुमार, राज बब्बर समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि इस सीट के लिए 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News