खन्ना में 50 लाख की हैरोइन समेत 2 नाइजीरियन काबू

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 04:11 PM (IST)

खन्ना (सुनील): खन्ना पुलिस ने 50 लाख कीमत की 100 ग्राम हैरोइन समेत दो विदेशी नागरिकों को काबू किया। दोनों दिल्ली से हैरोइन लेकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे तो दोराहा नाके पर धरे गए। 

पुलिस जिला खन्ना के एसपी (इंवेस्टिगेशन) जसवीर सिंह ने बताया कि एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल के दिशा निर्देशों पर चलाए नशा विरोधी अभियान में डीएसपी पायल सुरजीत सिंह धनोआ और दोराहा एसएचओ मनप्रीत सिंह दियोल की अगुवाई में पुलिस पार्टी हाईटेक नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो नाइजेरियनों को शक के आधार पर रोका गया। इनके हाथ में पकड़े लिफाफों में से 50-50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

पूछताछ में सामने आया कि दोनों दिल्ली से 100 ग्राम हैरोइन लेकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे। दोनों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, ताकि नेटवर्क को खंगाला जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News