विवाहित ने ससुराल वालों के खिलाफ लगाए आरोप, पति पर केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 05:49 PM (IST)

लुधियाना (वर्मा) : थाना वुमन सैल की पुलिस के पास घरेलू हिंसा की शिकार सवीना निवासी माॉडल टाउन ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाएं थे। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तरनदीप सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत की जांच करने पर जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने पीड़िता के पति तरनदीप सिंह निवासी सैक्टर 39 के खिलाफ अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। सवीना ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी में उसके मायके वालों ने लाखों रुपए खर्च किए थे। इसके बावजूद मेरे ससुराल वाले मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News