शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत से किया खिलवाड़, पुलिस ने किया केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 08:47 AM (IST)

लुधियाना (राज):  जोधेवाल इलाके से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने इंसानियत  की सारी हदें पार कर दीं। युवक ने एक 18 वर्षीय मासूम युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने और विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतारने तक की धमकी दें दी। इस मामले में थाना जोधेवाल पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए मुस्तैदी दिखाई और आरोपी मोतीबुल रहमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत संगीन मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी ने कुछ दिन पहले ही अपने साथ हुई इस  दास्तान का खुलासा किया। शिकायत के मुताबिक, बीती 21 मार्च  को हरविंदर नगर, फोकल प्वाइंट रोड का रहने वाला आरोपी मोतीबुल रहमान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और कोई शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने हैवानियत का नंगा नाच नाचते हुए युवती की मर्जी और सहमति के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इस घिनौनी करतूत का विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी मोतीबुल रहमान अपनी औकात पर उतर आया। उसने सीधे जान से मारने की धमकी दे डाली और कहा कि अगर उसने इस काली करतूत के बारे में अपने परिवार या किसी भी अन्य शख्स को एक शब्द भी बताया, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। लोक-लाज और खौफ के साए में जीने के बाद आखिरकार पीड़िता ने हौसला जुटाया और अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News