चैकिंग दौरान जेल हवालाती से बरामद हुई नशीली गोलियां, मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 01:13 PM (IST)
लुधियाना (स्याल): सुरक्षा में चूक कहे या लापरवाही किन परिस्थितियों में जेल के अंदर बंदीयो के पास नशा पहुंच रहा है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अचानक चैकिंग के दौरान हवालाती से नशीली गोलियां बरामद होने पर पुलिस ने एनडीपीएस व प्रीजन एक्ट की धारा के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती अभिनंदन उर्फ सनी पुत्र श्रीकांत सिंह से चैकिंग दौरान 39 सफेद रंग की नशीली गोलियां बरामद हुई है। पत्र के आधार पर पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

