Ludhiana: नशीली गोलियां सप्लाई करने जा रहा तस्कर काबू, पुलिस जांच जारी
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 03:34 PM (IST)
लुधियाना (गौतम) : नशीली गोलियां सप्लाई करने के लिए जा रहे नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला मनजीत नगर के रहने वाले गौरव सिंह उर्फ गोरू के रूप में की है।
हैंड कांस्टेबल यशपाल ने बताया कि वह तफतीशी किट लेकर अपनी टीम के साथ इलाके में तस्करों को काबू करने के लिए चेकिंग कर रहे थे जब वह मनजीत नगर पानी वाली टैंकी के पास पहुंचे तो उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से नशे की गोलियां बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की गोलियां कहां से लेकर आता था। आरोपी के साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

