पुलिस ने नशा तस्कर किया Arrest, बरामद किए नशीले कैप्सूल

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 05:15 PM (IST)

लुधियाना(तरुण): अवैध रुप से नशीली गोलियां बेचने वाले एक आरोपी को थाना कोतवाली की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान कमल निवासी केसरगंज मंडी के रुप में हुई है।

जांच अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक आरोपी कमल घूम फिर कर नशीला गोलियां बेचता है। नशीली गोलियां बेचने के लिए वह मुख्य रुप से गुज्जर मल रोड़ के नजदीक पिंडी गली इलाके का इस्तेमाल करता है। आरोपी को काबू कर प्रारंभिक पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी कमल नशे करने वाले लोगों को नशीली गोलियां बेचता है।

नशेड़ी उससे मोबाइल के जरिए संपर्क करते और नशीला गोलियां लेने के लिए पिंडी गली पहुंच जाते। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से 2 बॉक्स नशीली गोलियों के जिनमें 600 कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी कमल के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News