पति की मौत के बाद रचा फर्जीवाड़ा, ऑस्ट्रेलिया में बैठी महिला पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 12:41 PM (IST)

लुधियाना (राज): विदेश में बैठकर भारतीय दस्तावेजों के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी करने का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने दिवंगत पति के अंतिम संस्कार की डुप्लीकेट रसीद हासिल कर, तथ्यों को छुपाने और नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से आधार कार्ड बनवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।

यह पूरी कार्रवाई बलविंदर कौर की पर की गई जांच के बाद अमल में लाई गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अमरबीर सिंह की शादी आरोपी महिला के साथ 17 जनवरी 2023 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के बेटे अमरबीर सिंह की अचानक मृत्यु हो गई। बेटे की मौत के बाद आरोपी महिला ऑस्ट्रेलिया चली गई और वहीं रहने लगी। आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया में मौजूद होने के बावजूद उसने भारत में एक बड़ी साजिश को अंजाम दिया। महिला ने लुधियाना के पिंड सुनेत स्थित श्मशान घाट से अपने दिवंगत पति अमरबीर सिंह के दाह संस्कार की एक डुप्लीकेट रसीद (फर्जी तरीके से) प्राप्त कर ली।

शिकायत के अनुसार, महिला ने ऑस्ट्रेलिया में पीआर (Permanent Residency) होने के बावजूद और आधार कार्ड बनवाने के लिए जरूरी कानूनी शर्तों और नियमों को पूरा किए बिना ही खेल रच दिया। उसने असल तथ्यों को छुपाया और श्मशान घाट की उस रसीद का गलत इस्तेमाल कर अवैध तरीके से अपना आधार कार्ड तैयार करवा लिया। इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गहनता से पड़ताल की गई, जिसमें शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी महिला जसप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News