गुंडागर्दी की हदें पार: सरेराह पति को घेरकर पीटा, बचाने आई पत्नी को दुकान में खींचकर की अश्लील हरकतें

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 09:16 AM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब लोगों का सड़कों पर निकलना दुश्वार हो गया है। ऐसा ही एक कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंगों ने न केवल एक व्यक्ति को सरेआम घेरकर बेरहमी से पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को जबरन दुकान के अंदर खींचकर उसके कपड़े फाड़ डाले और उसके साथ सरेआम अश्लील हरकतें कीं। 
 
पति की जान खतरे में देख महिला तुरंत मौके पर पहुंची
जाते-जाते आरोपी पीड़ित परिवार से हजारों की नकदी और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर  आरोपी दविंदर सिंह और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए अपने बयानों में  बताया कि बीती 25 मई की रात करीब 9:00 बजे उसके पास उसके पति का फोन आया। उस ने घबराए हुए लहजे में बताया कि कुछ हमलावरों ने उसे 'बिट्टू की दुकान' के सामने घेर लिया है और उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। पति की जान खतरे में देख महिला तुरंत मौके पर पहुंची। उसने जैसे ही अपने पति को छुड़ाने की कोशिश की, आरोपियों की दरिंदगी और बढ़ गई। आरोपी महिला और उसके पति को घसीटते हुए दुकान के अंदर ले गए, जहां उन्होंने दोनों की बेरहमी से पिटाई की।

आरोपियों ने पति की जेब से निकाली 55,000 रुपए की नकदी
 गुंडागर्दी की हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने महिला का सलवार-सूट खींचकर फाड़ दिया और उसके साथ बेहद अश्लील हरकतें कीं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं बांह पर गंभीर चोट आई। पीड़ित महिला ने बताया कि मारपीट और बदसलूकी के दौरान आरोपियों ने उसके पति की जेब से 55,000 रुपए की नकदी निकाल ली और महिला का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। जब पीड़ित दंपत्ति ने हिम्मत दिखाकर शोर मचाना शुरू किया, तो आस-पास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News