रिंकल मर्डर केस : टिफिन बम कांड में गिरफ्तार आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 10:23 AM (IST)

लुधियाना (राज): शहर में हाई प्रोफाइल रिंकल मर्डर केस में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी नाई को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है जिसे कुछ महीने पहले नवांशहर की पुलिस टिफिन बमकांड में गिरफ्तार किया था जो रिंकल मर्डर केस में भी नामजद था। उससे पुलिस ने पूछताछ कर रही है।

एस.एच.ओ. नरदेव सिंह ने बताया कि अमरपुरा इलाके में रहने वाले रिंकल खेड़ा को 4 साल पहले पूर्व कांग्रेसी पार्षद के बेटे सन्नी के कहने पर कुछ युवकों ने घर में घुस कर बुरी तरह से पीट दिया था और उसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा पूर्व पार्षद बेटे सहित 12 आरोपियों को नामजद किया था जिनमें से 3 को क्लीन चिट दे दी गई थी। 

पुलिस इस मामले में पहले ही पार्षद के बेटे जतिंदरपाल सिंह उर्फ सन्नी, गुरमीत सिंह गुद्दू, मनमीत सिंह मनी, मनमीत सिंह लंबड़, विशाल, सुखदीप दीपू को जेल भेज दिया था जबकि जालंधर निवासी गैंगस्टर सतनाम सिंह सुक्खी धीरूवालिया, मोहित कौल और कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी नाई इस मामले में अदालत द्वारा भगौड़े करार दिए गए थे। पुलिस काफी समय से सन्नी नाई की तलाश कर रही थी। इस बीच सन्नी नाई ने सोशल साइट्स पर लाइव होकर एक वीडियो बनाई थी जिसमें उसने कई खुलासे किए थे मगर पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही थी। अब जेल से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया था। जिससे पूछताछ के बाद फिर उसे अदालत पेश किया गया था। जहां से उसे ज्यूडिश्यिल रिमांड पर भेज दिया था।

यहा बता दें कि कुछ महीन पहले नवांशहर की पुलिस ने कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी नाई को टिफिन बम और ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। उस पर नवांशहर की सी.आइ.ए. और रूपनगर के नूरपुर बेदी पुलिस चौकी में बम विस्फोट करने के आरोप था। तब से वह नवांशहर जेल में बंद था। उसके खिलाफ पहले लूट और हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News