Ludhiana के कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 09:54 AM (IST)

लुधियाना (राज): व्यापार में भरोसे का कत्ल करते हुए एक साझेदार द्वारा अपने ही साथी के साथ करीब 62 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। 

धीरे-धीरे डोली आरोपी की नीयत
ठगी का शिकार हुए तपिंदर सिंह की शिकायत पर लंबी जांच-पड़ताल के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तरलोचन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला फल के कारोबार से जुड़ा है, जहां पीड़ित तपिंदर सिंह ने आरोपी के साथ मिलकर फलों का सांझा बिजनेस शुरू किया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी की नीयत डोल गई। 

पीड़ित ने हिसाब-किताब खंगाला तो हुआ खुलासा 
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बाजार के अलग-अलग व्यापारियों को बड़ी मात्रा में फल बेचे, लेकिन उनसे प्राप्त हुई लाखों की रकम को सांझे खाते में जमा करवाने की बजाय बड़ी चालाकी और बेईमानी से अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने हिसाब-किताब खंगाला। जांच में पाया गया कि आरोपी ने तपिंदर सिंह और हितेश गोयल के साथ तकरीबन 62 लाख रुपये की चपत लगाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News