3 महीने पहले फिरोजपुर रोड पर लूट करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 02:19 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): थाना सराभा नगर के इलाके में 3 महीने पहले फिरोजपुर रोड पर एक माल के नजदीक ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी के वर्कर से 10 लाख की लूट करने वाला एक ओर आरोपी सी.आई.ए-1 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ए.एस.आई. अवतार सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे वेरका मिल्क प्लांट के पास से मंगलवार को सूचना के आधार पर काबू किया। उल्लेखनीय है कि 9 सितम्बर को रात लगभग 7 बजे कंपनी के वर्करों पर फायरिंग कर तेजधार हथियार से वार कर 10 लाख 71 हजार रुपए की नकदी लूट ली। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News