कमरे किराए पर देने के नाम पर होता था जिस्मफिरोशी का धंधा

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 09:14 AM (IST)

लधियाना (राम): घर में ही कमरे किराए पर देकर जिस्मफिरोशी का कथित धंधा चलाने वाली एक महिला व उसके साथी सहित 2 महिलाओं सहित 4  आरोपियों के काबू कर कुछ फरार लोगों के  खिलाफ भी थाना मोती नगर की पुलिस ने इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर परगट सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली कि बाबा दीप सिंह नगर, शेरपुर कलां, लुधियाना में एक महिला व उसके साथी अपने घर में ही कमरे किराए पर देने के नाम पर जिस्मफिरोशी का धंधा करते हैं। जो प्रवासी महिलााओं व पुरुषों को अपने घर बुलाकर उनसे जिस्मफिरोशी करवाते हैं। जब उनकी टीम ने उक्त घर पर रेड की तो वहां जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था।

उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से सङ्क्षतद्र यादव पुत्र विश्वनाथ यादव, ङ्क्षचटू, मनी, कंचन व बबीता को गिरफ्तार कर लिया, बकि घर की मालकिन सीमा सहित अन्य अज्ञात पुरुष व महिलाएं वहां से भाग निकले। पुलिस ने सीमा व सङ्क्षतद्रत अन्य आरोपियों खिलाफ इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News