युवक ने फंदा लगाकर जान दी

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 05:48 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): युवक ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। पता चलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

 

चौकी प्रभारी ए.एस.आई. सुरजीत सिंह के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश कुमार (25) के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला था और यहां न्यू अमन नगर में पत्नी और ससुर सहित किराए के मकान पर रहता था। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। सुबह पत्नी व ससुर काम पर चले गए। कुछ समय बाद पत्नी ने वापस आकर देखा तो पति का शव पंखे से झूल रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News