तरसेम भिंडर बने लुधियाना Improvement trust के चेयरमेन

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 03:21 PM (IST)

लुधियाना (हितेश/विककी ): आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में सरकार बनने के बाद चेयरमैन लगाने के मामले में पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है। क्योंकि पहले कांग्रेस या अकाली-भाजपा सरकार के दौरान चेयरमैन बनने के दावेदारों को काफी देर तक इंतजार करना पडता था। लेकिन आप की सरकार ने यह काम पहले चंद महीनों में ही निपटाना शुरू कर दिया गया है। जिनमें मुखय रूप से उन लोगों को जगह दी जा रही है, जो लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं या विधानसभा चुनावों के दौरान टिकट के दावेदार रहें हैं।

इनमें लुधियाना के तरसेम भिंडर का नाम भी है। जिन्हें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है। वह पूर्व पार्षद हैं और लंबे समय तक अकाली दल में रहें हैं। लेकिन विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी जगह पार्टी में वापसी करने वाले भोला ग्रेवाल को टिकट दे दी गई थी। जिसके बदले में उन्हें पहले प्रदेश का प्रवक्ता बनाया गया और अब पंजाब के सबसे बडे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे पहले लुधियाना से पार्टी कैडर के पुराने सदस्यों सुरेश गोयल व अमनदीप मोही को स्टेट लेवल पर चेयरमेन लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News