AAP पर कांग्रेस का हमला: लुधियाना पुलिस कमिश्नर को चेतावनी, 'आप' की कठपुतली न बनें

punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 07:37 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) :  पंजाब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने एक निर्णायक एवं कड़े शब्दों में बयान जारी करते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नर एवं जिला प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि वे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के इशारे पर काम करना बंद करें अन्यथा सार्वजनिक एवं कानूनी जवाबदेही का सामना करने के लिए तैयार रहें। लुधियाना में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मौजूदा एवं पूर्व विधायक तथा निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी शामिल थे, में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लुधियाना पश्चिम में स्थानीय प्रशासन द्वारा पुलिस बल का दुरुपयोग, प्रशासनिक दबाव एवं धमकाने की रणनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर पर कानून के निष्पक्ष अधिकारी की बजाय 'आप' के राजनीतिक एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाने, व्यवस्थित निगरानी करने तथा प्रमुख मतदान क्षेत्रों में भय का माहौल पैदा करने की बार-बार आ रही खबरें बेहद चिंताजनक एवं अस्वीकार्य हैं। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि  “ पुलिस कमिश्नर और उनकी टीम को यह याद रखना चाहिए कि वे आम आदमी पार्टी के कर्मचारी नहीं हैं। उनकी निष्ठा भारत के संविधान के प्रति है, न कि अरविंद केजरीवाल या भगवंत मान के प्रति।" 

"कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से याद रखना चाहिए कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में धांधली करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, जो संविधान की मर्यादा का उल्लंघन होगा। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब और 19 जून के बाद ऐसे व्यक्तियों को जवाबदेह बनाने के लिए हर संवैधानिक और कानूनी रास्ता अपनाएगी जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं और इसका उल्लंघन करते हैं। 

कांग्रेस नेतृत्व ने यह स्पष्ट किया कि लुधियाना पश्चिम के लोगों से मिल रहे बढ़ते समर्थन के कारण भारत भूषण आशु को निशाना बनाया जा रहा है। फर्जी विजिलेंस नोटिस और व्यवस्थित तरीके से डराने-धमकाने की कोशिशें हार को सामने देख रही सरकार की हताशा के अलावा और कुछ नहीं हैं।  कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि मतदान के दिन किसी भी तरह के हस्तक्षेप का बड़े पैमाने पर राजनीतिक और कानूनी जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता हर वोट और हर मतदाता को दबाव और डर से बचाने के लिए तैयार और दृढ़ हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दीवार पर लिखी इबारत पढ़ लेनी चाहिए कि उसका समय पूरा हो चुका है। पंजाब की जनता उनके झूठ, बदले की राजनीति और दिल्ली की तरफदारी करने वाले अहंकार को देख चुकी है और अब लोग अपने वोटों के जरिए इसका जवाब देंगे। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, इंदरबीर बोलारिया, कुशलदीप ढिल्लों, राणा गुरजीत, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुख सरकारिया, धर्मवीर गांधी काला ढिल्लों, ,राज कुमार वेरका, गुरजीत औजला, नवजोत कौर सिद्धू , मोहम्मद सदीक परगट सिंह , लाडी शेरोवालिया, रविंदर आवला, मदन लाल जलालपुर, काका लोहगढ़, सुखपाल भुल्लर, रमनजीत सिक्की, संगत गिलजियां, दलवीर गोल्डी, रूपिंदर रूबी, सुखविंदर कोटली, साधु सिंह धर्मसोत, खुशबाज़ जट्टाना, सतवंत मोही, दीपिंदर ढिल्लों, दरबारा सिंह, नवजॉय दहिया, जीत महेंद्र सिद्धू, तरसेम डीसी, दर्शन ढिलवा, दिनेश बस्सी, जसविंदर धीमान, भूपिंदर साहोके, अंगद सैनी, रूपिंदर राजा गिल, जग्गा हिस्सोवाल, करण वडिंग , ईश्वरजोत चीमा, कमलजीत करवाल, समित सिंह मान, ईशर प्रीत सिद्धू, गुरतेज पन्नू, विक्रम बाजवा, 
बलविंदर धालीवाल, अजय मंझपुर, रणवीर कौर मियां, लखवीर सिंह लक्खा पायल, विक्रम बाजवा, विक्रम मोफर और बरिंदर ढिल्लों मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News