लुधियाना Bus Stand के पास सनसनीखेज वारदात, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Monday, Jul 21, 2025 - 12:44 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): बस स्टैंड के इलाके शाम नगर में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान 24 वर्षीय रोहित कुमार निवासी शाम नगर के रुप में हुई है। युवक को एक्टिवा सवार 2 युवक सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जो कि खुद को मृतक का दोस्त बता रहे है।
फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने रोहित के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। खुद को रोहित का दोस्त कहने वाले रोहन ने बताया कि वह शाम नगर इलाके में रहता है। बीती रात वह इलाके से गुजर रहा था। उसने रोहित को सड़क पर गिरा देखा तो वह लहुलुहान हालत में बेसुध पड़ा था। उसने अपने एक दोस्त की मदद से रोहित को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने बताया कि किसी ने रोहित की छाती में गोली मारी है। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया है।
वहीं रोहन का कहना है कि रोहित रास्ते में बेसुध था। उसे किसने गोली मार कर मौत के घाट उतारा है इस बात का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी विक्रमजीत सिहं ने बताया कि सिविल अस्पताल से उन्हें सूचना मिली कि गोली लगने से रोहित की मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाके में लगे कैमरों के जरिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रोहित को अस्पताल पहुंचाने वाले भी संदिग्ध है। उनके मोबाइल बंद आ रहे है।
फिलहाल पुलिस ने मृतक रोहित के परिजनों को जानकारी दे दी है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज करने जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला गैंगवार व पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। मृतक रोहित अक्सर इलाके में घूमता था। उसकी किसी के साथ रंजिश है, इस बात का खुलासा पुलिस जांच में होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here