लुधियाना नगर निगम में फिर हलचल, Officers को लेकर दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 11:24 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): लोकसभा चुनाव से पहले बदले गए नगर निगम के ऑफिसर लुधियाना में वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। यहां बताना उचित होगा कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा उन अधिकारियों की ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए थे, जो लंबे समय से लुधियाना में काबिज थे या उन्होंने पिछली चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

अब लोकसभा चुनाव के लिए लागू कोड खत्म होने के बाद जालंधर वेस्ट सीट पर हुए विधानसभा उप चुनाव का नतीजा भी आ गया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा 15 जुलाई से एक महीने तक विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ट्रांसफर करने का फैसला किया गया है जिसके मद्देनजर लोकसभा चुनाव के दौरान बदले गए नगर निगम के ऑफिसर लुधियाना में वापसी की तैयारी में जुट गए हैं।

विधायकों द्वारा की गई है सिफारिश

लोकसभा चुनाव से पहले बदले गए नगर निगम के ऑफिसर लुधियाना में वापसी के लिए सत्ताधारी पार्टी की शरण में पहुंच गए हैं जिसके चलते कुछ विधायकों द्वारा नगर निगम अधिकारियों को वापिस लुधियाना में लगाने की सिफारिश की गई है। इनमें नगर निगम की बिल्डिंग व बी एंड आर ब्रांच के अलावा ओ एंड एम सेल के ऑफिसर शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News