बिना चर्चा के पास हुआ नगर निगम लुधियाना का बजट, कांग्रेसी पार्षद कर रहे भारी विरोध

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:48 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): नगर निगम के जनरल हाऊस की मीटिंग के दौरान मेयर ने 1258.80 करोड़ का बजट बिना चर्चा के पास कर दिया। इस मीटिंग की शुरुआत में सेक्रेटरी विवेक वर्मा द्वारा एजेंडा पेश किया गया। इस संबंध में विपक्षी पार्टियों के पार्षदों द्वारा चर्चा करने की मांग की गई लेकिन मेयर ने बहुमत के साथ बजट पास करने की घोषणा कर दी। 

PunjabKesari

इसका विपक्षी पार्टियों के पार्षदों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया। उनके द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई लेकिन मेयर- कमिश्नर व विधायक मीटिंग छोड़कर चले गए। इसके विरोध में विपक्षी पार्टियों के पार्षदों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस तरह हंगामे के बीच चंद मिनटो में बजट सेशन खत्म हो गया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News