लुधियाना नगर निगम में फिर बदले बड़े अधिकारियों के विभाग, जानें किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 02:35 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार द्वारा पिछले दिनों नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह व ज्वाइंट कमिश्नर अभिषेक शर्मा की लुधियाना से ट्रांसफर कर दी गई है और उनकी जगह दो नए ज्वाइंट कमिश्नर लगाए गए हैं। इसके मद्देनजर कमिश्नर द्वारा फिर बड़े अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। इस फैसले के बाद ज्वाइंट कमिश्नर विनीत नगर निगम में सबसे पावरफुल ऑफिसर बन गए हैं। जिन्हें बी एंड आर, ओ एंड एम सेल, अकाउंट, लाइट, हेल्थ ब्रांच, सालिड वेस्ट मेनेजमेंट, बुढ़ा नाला प्रोजेक्ट, वर्कशॉप, सिटी बस सर्विस का इंचार्ज लगाया गया है। इससे पहले उनके पास 24 वाटर सप्लाई देने का प्रोजेक्ट के सीइओ की जिम्मेदारी भी है। इसमें पानी-सीवरेज के बकाया बिलों की रिकवरी का पहलु भी शामिल है। 

इन्हें यह मिली है जिम्मेदारी 

-ज्वाइंट कमिश्नर दीपजोत कोर : बिल्डिंग ब्रांच, प्रॉपर्टी टैक्स, तहबाजारी, विज्ञापन, लीगल सेल, सेल ऑफ प्रॉपर्टी, रेंट एंड लीज, स्टोर पर्चेजिंग
 -ज्वाइंट कमिश्नर अमनप्रीत सिंह : जोन ए, बागवानी, ई गवर्नेंस, सुविधा सेंटर, हाउसिंग फोर आल, आरटीआई, पेंशन सेल

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News