लुधियाना पुलिस को बड़ी कामयाबी, 42 पेटी शराब बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 05:28 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): लुधियाना पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा, अमनदीप सिंह बराड़ पी.पी.एस., एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) लुधियाना और  दीप करण सिंह पी.पी.एस., सहायक कमिश्नर पुलिस डिटेक्टिव-2 लुधियाना के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल इंचार्ज स्पेशल सेल लुधियाना की पुलिस पार्टी द्वारा एक आरोपी को काबू कर उससे 42 पेटी शराब पंजाब डॉलर XXX RUM बरामद की गई। स्पेशल सेल ने 3 मार्च को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन फोकल प्वाइंट में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

टीम ने ढंडारी रेलवे स्टेशन के पास चौक पर नाकाबंदी की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे ट्रैक, ईश्वर कॉलोनी क्षेत्र से रामरूप तायल नामक व्यक्ति को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से ‘पंजाब डॉलर XXX रम’ ब्रांड की 42 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News