लुधियाना: नशे में चालक की बड़ी लापरवाही, गहरे गड्ढे में फंसी कार
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 12:38 PM (IST)
लुधियाना (गणेश/सचिन): नूरवाला रोड स्थित धिल्लों ग्राउंड के पास देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब नशे में धुत एक युवक की कार सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था और उसे सामने पड़ा गड्ढा दिखाई नहीं दिया, जिससे वाहन अचानक फंस गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी को भी काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क पर लंबे समय से पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। साथ ही नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

